Home » मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव का किया शुभारंभ…

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव का किया शुभारंभ…

by Bhupendra Sahu

बालोद । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मॉ सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्पराओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। युवा महोत्सव के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने युवाओं से कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगन और मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य व देश में बालोद जिले का नाम रौशन करें।

 

संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा और नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियांे को बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएॅ दी। युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मंत्री श्रीमती भेंडिया को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More