Home » किदांबी श्रीकांत का खिताब जीतने का सपना टूटा, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

किदांबी श्रीकांत का खिताब जीतने का सपना टूटा, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का सपना टूट गया। उन्हें मेंस सिंगल्स के फाइनल में सिंगापुर के कीन येव लोह ने हराकर गोल्ड मेडल जीता। किदांबी को फाइनल में 15-21, 20-22 से हराया। श्रीकांत को सिल्वर मेडल से संतोश करना पड़ा।

श्रीकांत ने इससे पहले, सेमीफाइनल में हमवतन लक्ष्य सेन को 17-21, 21-14, 21-17 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। दोनों के बीच यह मुकाबला लगभग 69 मिनट तक चला था। किदांबी श्रीकांत फाइनल तक पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बने थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More