नई दिल्ली । 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश लोगो की टॉप प्रायोरिटी रहा है। एलन मस्क भी इसको लेकर पूरे साल चर्चा में बने रहे। इस साल वेंचर कैपिटल फंड ने क्रिप्टो में लगभग 30 बिलियन डॉलर का निवेश किया। एक साल का यह निवेश पिछले सभी वर्षों के निवेश की तुलना में अधिक है। पिचबुक डेटा के आंकड़ों के अनुसार, यह 2018 में लगभग 8 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ था, उसके मुकाबले इस साल का निवेश करीब चार गुना है।
निवेश के नए विकल्प
इस पर सैन फ्रांसिस्को की ब्लॉकचैन कैपिटल में जनरल पार्टनर स्पेंसर बोगार्ट का कहना है,हम डिजिटल गोल्ड से आगे बढ़ चुके हैं। एनएफटी, वेब 3.0, डेन्ट्रलाइज़्ड सोशल मीडिया, प्ले-टू-अर्न जैसी वित्तीय सेवाएं हैं। इन सभी ने निवेशकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया की उनके पास पास पर्याप्त एक्सपोजर नहीं है। निवेश के नए विकल्प के कारन निवेशक भी इन सभी में तेज़ी से पैसे लगा रहे हैं। 2013 में शुरू होने के बाद से ब्लॉकचैन कैपिटल ने 120 से अधिक कंपनियों को फाइनेंस किया है।
2021 में यूएस में क्रिप्टो वेंचर कैपिटल की डील्स
कॉइनबेस वेंचर 68
डिजिटल करेंसी ग्रुप 53
पालीचैन कैपिटल 44
पैनटेरा कैपिटल 43
एंड्रीसीन होरोविट्ज 40
सीएमटी डिजिटल 39
इलेक्ट्रिक कैपिटल 31
ब्लॉकचैन कैपिटल 29
गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग्स 24
स्लो वेंचर्स 20