Home » मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती पर किया नमन

by Bhupendra Sahu

रायपुर  । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री पद का निर्वहन कर चुके श्री मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि श्री वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया। वे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More