भिलाई। दुर्ग जिले मे नगर निगम भिलाई, रिसाली,भिलाई-चरोदा, नगर पालिक परिषद जामुल व उतई मे एक वार्ड के लिए आज सुबह 8:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों में मतदान प्रारंभ हुआ। ठंड के बावजूद भी मतदान के प्रति लोगो की जागरूकता दिखाई दी। कुछ मतदान केन्द्रो पर मतदाताओ की लंबी कतार भी देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक भिलाई मे 10 प्रतिशत,रिसाली मे 12.25 प्रतिशत भिलाई-चरोदा मे 09 प्रतिशत तथा जामुल मे 10 प्रतिशत तक मतदान होना बताया गया है ।
सभी मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की तगडी व्यवस्था की गई हैजिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा सुबह से ही मतदान केंद्र पर नजर रखे हुए है। मतदान की सुबह मतदान करने भारी संख्या में वोटर पहुंच रहे हैं मतदान सेंटर ,वहीं वार्ड नंबर 38 में आईटीआई परिसर में भारी संख्या में पुलिस छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। कड़कड़ाती ठंड की परवाह किए बगैर सुबह से मतदान केंद्रों में वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरु हो गई है। भिलाई के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सुपेला में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपने मताधिकार का प्रयोग करने सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गए। वोट डालकर उन्होंने खुशी का इजहार किया।