Home » स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

by Bhupendra Sahu

स्वास्थ्य के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने में मदद सहायक है। हालांकि, ये फायदे आपको तभी मिल सकते हैं, जब आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें क्योंकि इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है। आइए जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन करने से शरीर कौन-कौन सी समस्याओं की चपेट में आ सकता है।

स्किन एलर्जी की बढ़ जाती है संभावना
स्ट्रॉबेरी में हिस्टामिन नामक तत्व मौजूद होता हैं, जिसका इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह तत्व हर प्रकार की त्वचा पर सूट करें, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर किसी को इस तत्व से एलर्जी है तो स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन करने से उसकी त्वचा पर रैशेज और जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे लोगों के लिए सीमित मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन करना बहुत जरूरी है।
पेट से जुड़ी समस्याएं
स्ट्रॉबेरी या फिर इससे बने व्यंजनों का अधिक सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ज्यादा स्ट्रॉबेरी खाने से एसिडिटी, मतली, उल्टी और पेट में दर्द जैसी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सीमित मात्रा में ही स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। बेहतर होगा कि आप दिन में ज्यादा से ज्यादा चार से पांच स्ट्रॉबेरी का ही सेवन करें क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
किडनी हो सकती है प्रभावित
किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून को साफ करके शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। हालांकि, जब आप जरूरत से ज्यादा स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिसके कारण किडनी अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाती है और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप ऐसा कुछ नहीं चाहते तो सीमित मात्रा में स्ट्रॉबेरी खाएं।
लो ब्लड प्रेशर का बन सकता है कारण
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर यानी निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको भूल से भी स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो स्ट्रॉबेरी का सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More