नईदिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल में सुपर कार और बाइक्स के लिए पावर 100 अल्ट्रा प्रीमियम फ्यूल लॉन्च किया है। पावर 100 भारत के उच्चतम ऑक्टेन रेटिंग पेट्रोल में एक है। बेहतर एंटी नॉकिंग गुणों के साथ पावर 100 इंजन को अधिक पावर देगा जिसके परिणामस्वरूप एक्सलरेशन में तेजी, ईंधन खपत में कमी और सफर आरामदायक होगा।
एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा के साथ एचपीसीएल के निदेशक-विपणन राकेश मिश्री और एचपीसीएल के कार्यकारी निदेशक-रिटेल एसके सूरी ने ऑटो केयर सेंटर, नीति मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के छह रिटेल आउटलेट के लिए अल्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल (पॉवर100) पेश किया।
मुकेश कुमार सुराणा, राकेश मिश्री और एसके सूरी ने ग्राहकों के वाहनों में ईंधन डाला और एचपीसीएल को संरक्षण देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
पावर 100 पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सुपर कार और बाइक के लिए पेश अल्ट्रा प्रीमियम ईंधन है और यह इंजन को अधिक पावर देता है जिसके परिणामस्वरूप एक्सलरेशन में तेजी, ईंधन खपत में कमी और सफर आरामदायक होता है। यह पर्यावरण अनुकूल और इंजन अनुकूल ईंधन की बेहतरीन मिसाल है। इस उत्पाद का विकास एचपीसीएल ने अपने संस्थान में किया है।