मुंबई। वैश्वीक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही देश में ओमीक्रोना के 100 मामले मिलने से बने दबाव के कारण शेयर बाजार भूचाल आ गया जिससे आज बाजार में डेढ़ फ़ीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 889.40अंक टूटकर 57011.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन एस ई) का निफ्टी 263.20 अंक फिसलकर 17 हजार अंक के स्तर से नीचे 16985.20 अंक पर रहा। इस दौरान मझौल और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का अधिक दबाव दिखा जिससे बीएसई का मिडकैप 2.42प्रतिशत गिरकर 24542.15 अंक पर और स्मॉलकैप 2.07 प्रतिशत टूटकर 28455.20 अंक आर रहा।
इस दौरान बीएसई में आईटी 1.32प्रतिशत और टेक 0.85 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर सभी समूह गिरावट में रहे। इसमें रियल्टी में सबसे अधिक 3.78 फीसद की गिरावट रही। बैकिंग भी 2.59 प्रतिशत उतर गया। बीएसई में कुल 3439 कंपनियों में करोबार हुआ जिसमें 2290 लाल निशान में और 1051हरे निशान में रही जबकि 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
दुनिया के प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे। इसमें जापान का निक्केई 1.79 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसैंग 1.20 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.16 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 0.84 फीसद टूट गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18 प्रतिशत चढऩे में सफ़ल रहा।