Home » मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

बालोद । प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के पुराना जनपद पंचायत काम्पलेक्स में गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दुग्ध उत्पादक पशुपालको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति की नई शाखा नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालको को लाभ मिलेगा। उन्हें दूध का सही दाम मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, पूर्व विधायक श्री डोमेंद्र भेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार श्री आर.आर. दुबे, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे। पशुधन विकास विभाग के डा.टी.डी.देवांगन ने बताया कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद में कुल 348 सदस्य है। उन्होंने बताया कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति बालोद द्वारा नई शाखा डौंडीलोहारा का संचालन किया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More