मुंबई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में आयी तेजी के बल पर आज घरेलू बाजार में इनमें तेजी रही। सोना 270रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 1197 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.51 प्रतिशत चढ़कर 1786.10 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 1.18 प्रतिशत उठकर 1783.40डॉलर प्रति औंस पर रहा।
इस दौरान चाँदी हाजिर 0.50 प्रतिशत बढ़कर 22.16 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 270 रुपये बढ़कर 48357 रुपये प्रति 10 ग्राम और सोना मिनी 232 रुपये की बढ़त लेकर 48150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 1197 रुपये की उछाल लेकर 61405 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 1153 रुपये की तेजी लेकर 61688 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।