बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स के फैन ही उनकी तरह दिखते हैं तो कई बार इंडस्ट्री में ही सेलेब्स के हमशक्ल मिल जाते हैं. आज हम आपको वाणी कपूर की हमशक्ल के बारे में बताने जा रहे हैं. वाणी कपूर की हमशक्ल कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस निकिता दत्ता हैं. निकिता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी. जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने कई सीरियल में काम किया जो हिट साबित हुए. टीवी की दुनिया में अपनी खास जगह बनाने के बाद निकिता ने फिल्मों में दोबारा वापसी की. वह फिल्म गोल्ड, कबीर सिंह और द बिग बुल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं वाणी कपूर की बात करें तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से कदम रखा था. उनकी फिल्म बेल बॉटम रिलीज भी हो चुकी है. निकिता और वाणी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
निकिता अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी. वर्ष 2012 में उन्होंने मिस इंडिया का खि़ताब जीता था. जिसके बाद वह फिल्मों जैसे लेकर हम दीवाना दिल, गोल्ड और कबीर सिंह में काम किया. फिल्मों के अलावा वह टेलीविजऩ की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं. उन्हें एक दूजे के वास्ते में सुमन तिवारी के लीड रोल के लिए जाना जाता हैं. निकिता ने अपनी प्रारंभिक मुंबई से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने सेंट. ज़ेवियर कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. स्कूल सुर कॉलेज के समय से ही वह मॉडलिंग में काफी एक्टिव थी. जिसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया था. मिस इंडिया बनाने के बाद उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोग्राम्स में हिस्सा लिया.
निकिता फिल्मों से ज्यादा टेलीविजऩ दुनिया में सक्रिय हैं वह अब तक दर्जनों सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. उन्होंने टेलीविजऩ सफऱ की शुरुआत 2014 के ड्रीमगर्ल शो से की थी. जिसके बाद उन्होंने एक दूजे के वास्ते में सुमन तिवारी और हासिल में आँचल श्रीवास्तव का मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला. उन्होंने 2019 में आफ़त से वेब सीरीज में भी कदम रखा हैं.
००