मुंबई । दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही मजबूती के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में हुयी बिकवाली के कारण आज अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 44 पैसे फिसलकर 76 डॉलर के पार 76.32 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में रुपया 75.88 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 17 पैसे की गिरावट लेकर 76.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 76.02 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसी दौरान डॉलर की मांग आने के बाद बने दबाव से यह अंतिम सत्र तक 76.32 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा और यही इसका अंतिम स्तर पर भी रहा। इसी पर बंद हो गया।