Home » 1 रुपए वाले प्लान पर जीओ का यू-टर्न, कंपनी ने कर दी भारी कटौती

1 रुपए वाले प्लान पर जीओ का यू-टर्न, कंपनी ने कर दी भारी कटौती

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । रिलायंस जियो ने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 15 दिसंबर को अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। एक रुपये के इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी और 100जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा था। हालांकि, प्लान लॉन्च होने के एक दिन बाद ही जियो ने इसमें बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है, जो यूजर्स को काफी निराश कर सकता है। कंपनी ने अपने एक रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में तगड़ी कटौती कर दी है। जियो का यह प्लान अब केवल 1 दिन की वैलिडिटी और 10जीबी डेटा ही ऑफर कर रहा है। जियो का यह प्लान मोबाइल ऐप में दिए गए 4प्रतिशत डेटा वाउचर सेक्शन में दिए गए वैल्यू कैटिगरी में लिस्ट है। इसे आप वैल्यू कैटिगरी में नीचे दिए गए में जाकर देख सकते हैं। ऐप में इस प्लान को बताया गया है। कल यह प्लान यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी और 100जीबी डेटा ऑफर कर रहा था, लेकिन अब इस प्लान को सब्सक्राइब कराने पर आपको केवल 1 दिन की वैलिडिटी और 10जीबी डेटा ही मिलेगा।

जियो यूजर्स को 15 रुपये का 4त्र डेटा वाऊचर ऑफर करता है। इस डेटा वाउचर में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 1जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करती है। ऐसे में अगर आपको सस्ते डेटा प्लान की जरूरत है, तो 15 रुपये वाला पैक ही आपके लिए बेस्ट होगा क्योंकि एक रुपये के प्लान से 10 बार रिचार्ज कराने पर भी आपको केवल 100जीबी डेटा ही मिलेगा।
जियो अपने यूजर्स को सबसे सस्ता डेटा पैक ऑफर कर रहा है। एयरटेल की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट के अनुसार एयरटेल अपने यूजर्स को जो सबसे सस्ता डेटा पैक ऑफर कर रहा है वह 58 रुपये का है। इस पैक में कंपनी 3जीबी डेटा ऑफर करती है और इसकी वैलिडिटी रनिंग प्लान जितनी ही रहती है। बात अगर वोडाफोन-आइडिया की करें तो यह 19 रुपये का एक डेटा वाउचर करता है। इसमें 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ 1जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More