Home » मोनाली ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म दुकान की शूटिंग की शुरू

मोनाली ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म दुकान की शूटिंग की शुरू

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित गायिका मोनाली ठाकुर जोकि अपनी मीठी आवाज के लिए मशहूर हैं, वे अब ऐक्टिंग में भी हाथ आजमाने जा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करके दी।
मोनाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दुकान के फिल्म सेट से फिल्म के क्लिप बोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, और इस सब की शुरूआत हुई।

मोनाली ने गुजरात में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी है, वे फिल्म में मुख्य किरदार निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म दुकान को लेखक सिद्धार्थ-गरिमा की जोड़ी द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैं। इन दोनो की जोड़ी ने कबीर सिंह और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के लिए लेखन कार्य किया है।
बता दें कि, मोनाली ने इससे पहले भी फि़ल्मों में अभिनय करने की कोशिश की हैं। उन्होंने बंगाली फिल्म कृष्णाकांतर और बॉलीवुड में फिल्म लक्ष्मी में छोटे से किरदार निभाए थे। इसके अलावा उन्होने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और पीके में कैमियो रोल भी निभाया था। लेकिन दुकान उनकी आधिकारिक बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी।
अब देखना होगा कि दर्शको को उनकी गायकी के अलावा उनकी ऐक्टिंग कितनी पसंद आती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More