भारत को मिस यूनिवर्स 2021 में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. भारत की बेटी हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 के टाइटल से नवाजा गया है. हरनाज संधू पूरे 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत लेकर आई हैं. भारत की बेटी हरनाज संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए 21 साल बार मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है. 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था. हरनाज ने साउथ अफ्रीका और पैराग्वे को पीछे छोड़ते हुए ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया. इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं. उर्वशी रौतेला ने इस बार मिस यूनिवर्स के कॉन्टेस्ट को जज किया. हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2020 रहीं मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया. विजेता के रूप में अपने नाम का ऐलान होने पर संधू रो पड़ी थीं. हरनाज जितनी बोल्ड हैं उतनी ही निजी जिंदगी में देसी भी हैं. मिस यूनीवर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हरनाज आए दिन अपने अलग अलग अंदाज की फोटोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. मिस यूनिवर्स हमेशा ही अपने हर एक लुक से हर किसी को दीवाना करती हैं. वह साड़ी, सूट ही नहीं बिकिनी में भी आग लगाती हैं.
हरनाज हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह बतौर मॉडल काम भी करती हैं। हरनाज की स्कूली शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ से हुई। ग्रेजुएशन भी उन्होंने चंडीगढ़ से ही की है। 21 साल की हरनाज अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें ना सिर्फ मॉडलिंग बल्कि सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का भी शौक है। हरनाज को प्रकृति से बहुत प्रेम है। उनके इंस्टाग्राम पेज से यह साफ पता चलता है।

फिटनेस और योगा को बेहद पसंद करने वाली हरनाज ने टीन-एज से ही कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। चंडीगढ़ के सिख परिवार में जन्मीं हरनाज मॉडलिंग के साथ एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं।
हरनाज को फिल्मों का बहुत शौक है। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने से पहले ही उनके पास दो पंजाबी फिल्में यारा दिया पू बरन और बाई जी कुट्टंग थीं। उनकी ये दोनों पंजाबी फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। हरनाज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। यह खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।
हरनाज ने एक इंटरव्यू में बताया था, मेरे नाम हरनाज का मतलब है, गॉड का नाज और मैं कह सकती हूं कि मैं ईश्वर का सबसे पसंदीदा बच्चा हूं। मैं ऐसा काम करना चाहती हूं, जिससे मेरे परिवार और देश को मुझ पर नाज हो।