नई दिल्ली । सोने-चांदी के रेट में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी भी 786 रुपये मजबूत हुई है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम के फिर पार चला गया है तो चांदी 61000 के करीब पहुंच गई है। अब 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 8145 रुपये सस्ता रह गया है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से केवल 15067 रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।
आज 24 कैरेट सोना 293 रुपये महंगा होकर 48109 रुपये पर खुला। जहां तक 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज यह 44068 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36082 रुपये है। जबकि, 14 कैरेट सोने का भाव 28144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इसका हाजिर भाव 786 रुपये प्रति किलो चढ़कर 60941 रुपये पर पहुंच गया है।
00