नयी दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और व्हाइटहैट जूनियर ने आज छात्रों और शिक्षकों को माइनक्राफ्ट के साथ व्यक्तिगत और इमर्सिव लर्निंग के अनुभवों तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक सहयोग की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि व्हाइटहैट जूनियर, कोडिंग, गणित और संगीत पर पाठ्यक्रमों के साथ वन-टू-वन ऑनलाइन सीखने का प्रमुख मंच है और अब व्हाइटहैट जूनियर अपने मंच पर छात्रों के लिए के लिए कोड विद माइनक्राफ्ट कोर्स पेश करेगा। यह सहयोग भारत में लर्निंग के परिवेश में परिवर्तन लाने के माईक्रोसॉफ्ट एवं व्हाईटहैट जूनियर के संयुक्त प्रयास का हिस्सा है। इसके तहत लर्नर्स को नई संभावनाएं प्रदान करने व शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। कोड विद माईनक्राफ्ट कार्यक्रम द्वारा विद्यार्थियों को माईनक्राफ्ट पर आधारित अत्यधिक विकसित पाठ्यक्रम की मदद से कोडिंग कॉन्सेप्ट्स में महारत पाने का अवसर मिलेगा।
इसके तहत माईक्रोसॉफ्ट, व्हाईटहैट एजुकेटर्स को माईनक्राफ्ट एजुकेशन एडिशन टीचर एकेडमी की विशेष कार्यशालाओं के माध्यम से अपस्किल करने में मदद भी करेगा। कोड विद माइनक्राफ्ट कोर्स 6-14 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए कई पैकेजों में उपलब्ध है। सभी छात्र माइनक्राफ्ट पर गेम-आधारित लर्निंग के साथ शुरुआत करते हैं जहां वे कमांड, सीच्ेंसेस, वेरिएबल, लूप और कण्डीशनल्स जैसे मूलभूत कोडिंग अवधारणाओं को सीखते हुए, माइनक्राफ्ट के एवर इवॉल्विंग वातावरण के भीतर अपने गेम हीरो, गेम वर्ल्ड और मल्टीप्लेयर गेम बना सकते हैं। जैसे-जैसे छात्र पाठ्यक्रम के माध्यम से आगे बढ़ते हैं, वे उन्नत कोडिंग अवधारणाओं और भाषाओं को सीखेंगे।
00