Home » 86 प्रतिशत लोगों को दी जा चुकी है टीके की कम से कम एक खुराक : मांडविया

86 प्रतिशत लोगों को दी जा चुकी है टीके की कम से कम एक खुराक : मांडविया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में अब तक 86 प्रतिशत वयस्कों को कोरोना वायरस रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। सरकार जल्द से जल्द 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लोकसभा में एनके प्रेमचंद्रन, राजीव रंजन सिंह, मनीष तिवारी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की। ओमिक्रॉन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर देश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं और पूरी तथ्य सामने आने के बाद आगे कदम उठाया जाएंगे।

टीकाकरण के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द 100 फीसदी टीकाकरण हो जाए। उन्होंने बताया कि भारत में 86 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है । उन्होंने कहा कि सभी सांसद अपने क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को गति देने का प्रयास करें।

उन्होंने टीकों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले असर से जुड़े सवाल पर कहा, पूरे अध्ययन के बाद ही टीकों को मंजूरी मिलती है। लेकिन बिना तथ्य के टीका को लेकर कुछ नहीं कहा जाए क्योंकि इससे लोगों बेवजह फिर झिझक पैदा होगी। मांडविया ने कहा कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलता रहता है। इनके जिनोम अनुक्रमण के लिए देश में 36 प्रयोगशालाएं हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More