Home » कपड़े पर लगे सोया सॉस के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

कपड़े पर लगे सोया सॉस के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

by Bhupendra Sahu

अगर चाऊमीन या फिर सुशी जैसे व्यंजनों को बनाते समय सोया सॉस कपड़े पर गिर जाती है तो लोग उस कपड़े को फेंक देते हैं या बाजार से महंगे-महंगे वॉशिंग प्रोडक्ट्स लाकर दाग को साफ करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इनसे भी दाग टस से मस नहीं होते हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कपड़े पर लगे सोया सॉस के दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं।

सिरका आएगा काम
कपड़े से सोया सॉस के दागों को साफ करने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसके एसिड गुण इस काम को आसान बनाने में कारगर हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में आधा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और एक चम्मच सिरका मिलाएं, फिर इस मिश्रण को दाग पर लगाकर कपड़े को रगड़ें। इसके बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें। ऐसा दो-तीन बार करने से दाग गायब हो जाएंगे।
लिक्विड अमोनिया भी है असरदार
अगर आपके किसी कपड़े पर सोया सॉस का दाग लग गया है तो उसे अच्छे से साफ करने के लिए आप लिक्विड अमोनिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लिक्विड अमोनिया को किसी बोतल में डालकर कपड़े की दाग वाली जगह पर छिड़के, फिर कपड़े को साफ पानी से धो लें। बता दें कि मार्केट से आपको सही दाम में लिक्विड अमोनिया आसानी से मिल जाएगा।
रबिंग अल्कोहल का करें इस्तेमाल
कपड़ों से किसी भी तरह के जिद्दी दाग हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह एक अच्छा क्लीनिंग सॉल्यूशन है। अगर आपके किसी कपड़े पर सोया सॉस के दाग लग गए हैं तो दाग वाली जगह पर रबिंग अल्कोहल की कुछ बूंदे डालकर 10-15 मिनट के लिए कपड़े को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कपड़े को धोकर सुखा दें। इससे दाग आसानी से साफ हो जाएगा।
कॉर्नस्टार्च करेगा मदद
आप चाहें तो कपड़े पर लगे सोया सॉस के दाग को साफ करने के लिए कॉर्नस्टार्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे टब में कॉर्नस्टार्च के साथ डिटर्जेंट पाउडर का एक घोल तैयार कर लें, फिर इस घोल को दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद कपड़े को हल्के हाथों से रगड़कर सामान्य तरीके से धो लें। ऐसा एक-दो बार करने से दाग आसानी से निकल जाएगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More