Home » तापसी पन्नू की शाबाश मिठू अगले साल 4 फरवरी को आएगी

तापसी पन्नू की शाबाश मिठू अगले साल 4 फरवरी को आएगी

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाबाश मि_ूÓ को लेकर सुर्खियों में है. एक्ट्रेस इस फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरदार निभा रही हैं. अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट शेयर करके हमें झलकियां देती रही हैं.
हालांकि आज मिताली राज के जन्मदिन पर ‘शबाश मि_ूÓ के निर्मताओ ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करके उन्हें एक सरप्राइज दिया है. मेकर्स ने पोस्टर शेयर किया है जिसमें तापसी क्रिकेटर के लुक में नजर आ रही हैं. ‘शबाश मि_ूÓ 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘शाबाश मि_ूÓ भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेटर की कहानी है.

फिल्म में मिताली के जीवन के उतार- चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के पल को दिखाया गया है. इस फिल्म में टैलेंटेड एक्टर विजय राज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. ‘शाबाद मि_ूÓ को घरेलू और अतंरराष्ट्रीय स्थानों पर शूट किया गया है ताकि मिताली की जर्नी को आइकोनिक तरीके से दिखाया जाए. इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अजीत अंधारे हैं जबकि निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया और प्रिया एवेन ने लिखा है. ये फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है.

तापसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो फिल्म से जुड़े अपडेट और शूटिंग वीडियोज अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है. तापसी की फिल्म राजकुमार राव की ‘बधाई दोÓ के साथ क्लैश होगी. पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 26 जनवरी थी, लेकिन मेकर्स ने डेट को आगे बढ़ाते हुए 04 फरवरी 2022 कर दिया था. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More