Home » अनानास का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

अनानास का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

by Bhupendra Sahu

स्वास्थ्य के लिए अनानास का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है क्योंकि यह शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है। हालांकि, ये फायदे आपको तभी मिल सकते हैं, जब आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें क्योंकि इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है। आइए जानते हैं कि अनानास का अधिक सेवन करने से शरीर कौन-कौन सी समस्याओं की चपेट में आ सकता है।

त्वचा पर हो सकती है एलर्जी
वैसे तो अनानास का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ विटामिन- सी भी प्रदान करता है। हालांकि, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो अनानास से त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि अनानास के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अनानास का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।
दांतों का स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित
अनानास का अधिक सेवन दांतों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि अनानास में कुछ ऐसे कंपाउंड होता है, जो अगर दांतों के संपर्क में ज्यादा आता है तो इससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं। वहीं, दांतों में संवेदनशीलता से दांतों में दर्द और इनके टूटने की संभावना अधिक हो सकती है। अगर आपको अपने दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है तो तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें।
पेट से जुड़ी समस्याएं
अनानास का अधिक सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ज्यादा अनानास खाने से एसिडिटी, मतली, उल्टी और पेट में दर्द जैसी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अनानास का सीमित सेवन करें। बेहतर होगा कि आप दिन में ज्यादा से ज्यादा आधे अनानास का ही सेवन करें क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
बढ़ सकती है माइग्रेन की समस्या
कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि अनानास के अधिक सेवन से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि इसमें टायरामाइन नामक एक खास तत्व मौजूद होता है। यह तत्व माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकता है, इसलिए अगर किसी को पहले से ही माइग्रेन की समस्या है तो वह इसका सेवन करने से बचें। वहीं, जिन लोगों को यह समस्या नहीं है, उन्हें अनानास के अधिक सेवन से तेज सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More