मुंबई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आयी तेजी के बल पर आज घरेलू स्तर पर इनकी कीमतों में तेजी रही। सोना 138 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 382 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गयी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत बढ़कर 1782.77 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना वायदा 0.17 प्रतिशत चढ़कर 1780.60 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। चाँदी हाजिर भी 0.20 प्रतिशत की बढ़त लेकर 22.40 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 138 रुपये बढ़कर 48052 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 124 रुपये चढ़कर 47911 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इस दौरान चाँदी 382 रुपये की तेजी के साथ 61652 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 378 रुपये उठकर 61939 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00