Home » देश में 50 प्रतिशत लोगों को लगी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज : मंडाविया

देश में 50 प्रतिशत लोगों को लगी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज : मंडाविया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दुनिया में जहां एक और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढऩे लगा है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। इसके बाद कुल टीकाकरण कें संख्या 1,27,61,83,065 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ़ मनसुख मंडाविया ने ये भी कहा कि कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर सरकार कोई जल्दबाजी नहीं बरत रही। सरकार वैज्ञानिकों की सलाह के बाद ही बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर कोई भी फैसला करेगी। बता दें कि इससे पहले मंडाविया ने लोकसभा में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के दौरान कहा था कि कोरोना के इन हालातों के बीच हमें अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों से भी वैज्ञानिकों पर भरोसा करने की अपील की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 वैक्सीन की 127 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 79.90 करोड़ लोगों को कम से कम एक डोज और 47.71 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को देश भर में 1.04 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई। महत्वपूर्ण यह है कि इसमें दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 75.12 लाख है। इससे पहले भी कई बार एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंचा है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक करोड़ टीके लगाए गए। हर घर दस्तक अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More