Home » अब हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं सामंथा, बाइसेक्सुअल का निभाएंगी किरदार

अब हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं सामंथा, बाइसेक्सुअल का निभाएंगी किरदार

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हैं. वह डायरेक्टर फिलिप जॉन की फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में काम करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा फिल्म में बाइसेक्सुअल लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसकी अपनी डिटेक्टिव एजेंसी है. फिल्म में काम करने को लेकर सामंथा ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं फिलिप जॉन के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. फिलिप के प्रोजेक्ट्स को मैं काफी सालों से बड़े करीब से फॉलो कर रही हूं. मैं सुनीता (फिल्म की प्रोड्यूसर) के साथ फिर से काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं. आशा है कि हमें इस फिल्म में वैसा ही प्यार मिले जैसे हमारी फिल्म ओह बेबी को मिला था. सामंथा ने आगे कहा, मेरा किरदार काफी चैलेंजिंग है और मैं खुश हूं कि मुझे इसे करने का मौका मिला. मैं सेट पर काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं, बता दें कि ये फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज हो सकती है. बता दें कि सामंथा लास्ट हिट सीरीज द फैमिली मैन में नजर आई थीं.

ये सामंथा का पहला हिंदी प्रोजेक्ट था. सामंथा के काम को काफी पसंद किया गया था. उन्हें क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. सामंथा कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले ही सामंथा ने नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की जिससे फैंस भी हैरान रह गए. दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी, लेकिन शादी ज्यादा चल नहीं पाई.

हाल में मनोज बाजपेयी अभिनीत सीरीज द फैमिली मैन 2 से अपार लोकप्रियता हासिल की है। कुछ दिन पहले ही उनका नाम अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से जुड़ा है। इस फिल्म के एक स्पेशल गाने में वह अल्लू के साथ थिरकती हुई नजर आएंगी। अब ऐसी चर्चा है कि सामंथा ने पुष्पा में स्पेशल सॉन्ग के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। पुष्पा के पांचवें गाने में अल्लू और सामंथा एक साथ अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल में फिल्म में सामंथा की एंट्री का ऐलान किया था। मेकर्स ने अपने बयान में लिखा था, फिल्म पुष्पा में डांस नंबर का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए बेहद प्रतिभाशाली सामंथा का बहुत-बहुत धन्यवाद। गाना खास था, जिसके लिए हमें किसी खास की जरूरत थी। सामंथा अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म में डांस नंबर करने जा रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More