Home » केएल राहुल का हाथ थामे तड़प के प्रीमियर में पहुंचीं अथिया शेट्टी

केएल राहुल का हाथ थामे तड़प के प्रीमियर में पहुंचीं अथिया शेट्टी

by Bhupendra Sahu

अथिया शेट्टी काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच बढ़तीं नजदीकियां आए दिन चर्चा में रहती हैं। अब लग रहा है कि अथिया, राहुल के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाने के मूड में हैं। तभी तो दोनों खुल्लम-खुल्ला एक-दूसरे के साथ घूम रहे हैं। हाल ही में पहली बार अथिया को अपने पिता और राहुल के साथ फिल्म तड़प के प्रीमियर में देखा गया। अथिया ने केएल राहुल के साथ अपने सीक्रेट अफेयर से पर्दा हटा दिया है। उन्होंने अपनी रिलेशनशिप पर काफी समय से चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब अथिया ने अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर लिया है। फिल्म तड़प के प्रीमियर पर वह पहली बार राहुल के साथ मीडिया के सामने आईं। दोनों को साथ स्टेज पर देख उनकी तस्वीरें लेने के लिए लाइन लग गई थी। खास बात यह है कि इवेंट में अथिया के माता-पिता भी मौजूद थे।

अथिया ने जब राहुल का हाथ थामे प्रीमियर में एंट्री की तो सबकी निगाहें उन्हीं पर चली गईं। यूं तो प्रीमियर में कई जोडिय़ां शरीक हुई थीं, लेकिन अथिया और राहुल ने सबका ध्यान खींचा। दोनों ने स्माइल देते हुए साथ में पोज दिए। प्रीमियर में अथिया के पिता सुनील शेट्टी, मां माणा शेट्टी और उनके भाई अहान शेट्टी ने भी राहुल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अहान की फिल्म के प्रीमियर में केएल राहुल की मौजूदगी ही बड़ी बात है।
केएल राहुल और अथिया के अफेयर के चर्चे तो काफी वक्त से थे, लेकिन क्रिकेटर ने अपना रिश्ता इस साल 5 नवंबर को सार्वजनिक किया था। उस दिन अथिया शेट्टी का जन्मदिन था। इस मौके पर राहुल ने अथिया के साथ ली गईं अपनी तस्वीरें शेयर कर हार्ट इमोजी के साथ लिखा था, हैपी बर्थडे माय लव अथिया शेट्टी। राहुल और अथिया की इन तस्वीरों पर सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने भी लाइक करते हुए हार्ट इमोजी बनाया था।\

अथिया और राहुल ने अपनी रिलेशनशिप पर अभी तक कुछ कहा नहीं है। हालांकि, इनकी प्यारभरी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
सूत्रों की मानें तो अथिया और राहुल एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है।
अथिया हीरो से लेकर मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं,
बात करें तड़प की तो यह कल यानी 3 दिसंबर को सिनोमघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया हैं और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह अहान की पहली फिल्म है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More