Home » आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सीवीसी मुद्दे से कराया गया अवगत

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सीवीसी मुद्दे से कराया गया अवगत

by Bhupendra Sahu

कोलकाता । आईपीएल की यहां शुक्रवार को संपन्न हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीवीसी कैपिटल का मुद्दा उठाया गया, जिसने पिछले दिनों अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की बोली जीती थी। समझा जाता है कि बैठक में गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों को बताया गया कि बीसीसीआई सीवीसी मामले की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसका गठन भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की सलाह पर किया गया था, जिनसे पहले अन्य देशों में वैश्विक निजी इच्टिी फर्म सीवीसी कैपिटल के व्यापारिक संबंधों पर परामर्श किया गया था।

क्रिकबज के मुताबिक बीसीसीआई ने गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों को सूचित किया है कि मामला हल होने के करीब है और वह जल्द ही स्वतंत्र समिति की रिपोर्ट आने की उम्मीद कर रहा है, हालांकि बैठक से पहले मामले के खत्म होने की कोई तारीख का उल्लेख नहीं किया गया था। काउंसिल को यह भी बताया गया है कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी की तारीख और स्थान सीवीसी मामले के निपटारे के बाद ही तय किया जाएगा।

इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल के 2022 सत्र के मीडिया अधिकारों के मुद्दे पर भी चर्चा की है और इस बारे में आगे क्या करना है इस पर निर्णय लिया है। काउंसिल ने इस पर एक बाहरी एजेंसी से परामर्श लेने की आवश्यकता पर जोर दिया है, हालांकि सीवीसी की बोली पर गतिरोध के कारण मीडिया अधिकारों के साथ सार्वजनिक होना अभी भी संभव नहीं है। बीसीसीआई इस बारे में भी विशेषज्ञों की सलाह ले रहा है कि आगामी आईपीएल सत्र के लिए ई-नीलामी के लिए जाया जाए या मीडिया अधिकारों के साथ बंद बोली लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले क्रिकबज ने आईपीएल 2022 के मीडिया अधिकारों की बिक्री में देरी की बात कही थी। ऐसे में अब संभावना है कि मीडिया अधिकारों की बिक्री दिसंबर के मध्य में होगी और बोली जनवरी की शुरुआत में पूरी होने की उम्मीद है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More