Home » सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा के दौरान डीआराई के टीम से झड़प… पांच बैग में दस्तावेज एवं ज्वेलरी जब्त

सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा के दौरान डीआराई के टीम से झड़प… पांच बैग में दस्तावेज एवं ज्वेलरी जब्त

by Bhupendra Sahu

दुर्ग । सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा मारने पहुंची डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) टीम करीब 20 घंटे की जांच के बाद जब लौटने लगी तो उनके साथ झड़प हो गई। दुकान संचालकों ने टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनसे धक्का मुक्की शुरू कर दी। टीम को बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ ही झूमाझटकी की गई। हालांकि फिर टीम के सदस्यों को वहां से बाहर निकाल लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दरअसल, डीआरआई की 60 सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह सहेली ज्वेलर्स के 5 ठिकानों पर छापा मारा था। इनमें दुर्ग और भिलाई में दुकान, मकान और कारखाने में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। टीम के सदस्यों ने सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन और राजेंद्र जैन के परिवार को नजर बंद कर दिया। उनसे उनके मोबाइल फोन ले लिए गए और घर के अंदर से किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम के सभी सदस्यों ने वहां दस्तावेज खंगाले और कई अहम दस्तावेज जब्त किए।

इस दौरान टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में सोना और चांदी सहित उनसे बने आभूषण बरामद किए। जब अधिकारियों ने इनके दस्तावेज मांगे तो ज्वेलर्स संचालक प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद टीम ने वहां से 5 बैग में हार्ड डिस्क, सीसीटीवी फुटेज, सहित अन्य दस्तावेज और सोना चांदी जब्त कर लिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More