Home » अपंजीकृत व्यापारियों का जीएसटी में होगा पंजीयन

अपंजीकृत व्यापारियों का जीएसटी में होगा पंजीयन

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । जीएसटी जागरूकता अभियान के तहत कानपुर रोड पर कृष्णा नगर के पास खंड 11 और खंड 09 के अधिकारियों के द्वारा पंजीयन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जीएसटी पंजीयन से संबंधित समस्याएं व्यापारियों से सुनी गई तथा व्यापारियों को पंजीयन के फायदे बताए गए। खंड 11 की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना यादव, वाणिज्य कर अधिकारी श्रीमती कल्पना कनौजिया, कर अधिकारी संजय मिश्रा व खंड 09 के अस्सिस्टेंट कमिश्नर वरुण त्रिपाठी, श्रीमती श्वेता ओझा, कर अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव द्वारा अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीयन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस बीच व्यापारियों ने पंजीयन के प्रति उत्साह दिखाते हुए अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन के लिए आश्वस्त किया।

शिविर में अधिकारियों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 25 लाख पंजीकृत व्यापारियों का लक्ष्य रखा है। व्यापारियों को बताया गया कि जीएसटी लगने के बाद वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं का पंजीयन भी अनिवार्य हो गया है। बैठक में किराए के भवनों, सुरक्षा एजेंसियों को भी पंजीयन से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। व्यापारियों को सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा के लाभ के साथ-साथ पंजीयन के अन्य लाभों की जानकारी भी दी गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More