Home » बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव बनने से आंध्र में भारी बारिश के आसार : मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव बनने से आंध्र में भारी बारिश के आसार : मौसम विभाग

by Bhupendra Sahu

हैदराबाद । दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार सुबह हवा का गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से आंध्रप्रदेश में विशाखापत्तनम और ओडिशा के पाराद्वीप में भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा पश्चिमोत्तर दिशा में आगे बढऩे के बाद सुबह 8.30 बजे पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर वेग का कम दबाव केंद्रित था।
इसके अगले छह घंटों के दौरान पश्चिमोत्तर की ओर बढऩे और चक्रवाती तूफान तीव्र गति से आगे बढऩे के आसार है। इसके शनिवार सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के आसार हैं।

इसके बाद यह उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा तट के साथ-साथ 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम वेग के साथ आगे बढ़ेगा।बुलेटिन में कहा गया कि गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 14.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 480 किमी दक्षिण पूर्व, ओडिशा के गोपालपुर से 600 किमी दक्षिण पूर्व और पारादीप से 700 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यहां कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में छिटपुट स्थानों पर छिटपुट अति भारी बारिश होने के आसार है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान सोमवार तक इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के दौरान रविवार तक तटीय आंध्र प्रदेश में भी गरज के साथ छींटे पडऩे की आसार है। तेलंगाना में अगले पांच दिनों के दौरान और रायलसीमा में छह और सात दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की आसार है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More