रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश आज जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार झा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को बलौदाबाजार भाटापारा, श्रीमती पारूल माथुर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को बिलासपुर, इंदिरा कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा को सेनानी 11वी वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक कवर्धा को सेनानी 14वी वाहिनी छसबल बालोद, लालउमेंद सिंह सेनानी 14वी वाहिनी छसबल बालोद को पुलिस अधीक्षक कवर्धा, अरविंद कुजूर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवई सेनानी 3 री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा एवं झाडूराम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मु यालय को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की जि मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम 2016 के नियम 12 के तहत पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार भाटापारा के संवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जि मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद के समकक्ष घोषित किया जाता है।