मुंबई । आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजर में रुपये ने पिछले दिवस की तेजी गंवा दी और 12 पैसे गिरकर 75.03 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया गिरावट से उबरता हुआ 22 पैसे मजबूत होकर 74.91 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे लुढ़ककर 75.06 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और लिवाली के दबाव में 75.07 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया। बिकवाली होने से यह 74.90 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 74.91 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 12 पैसे कमजोर होकर 75.03 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।