Home » सोना 430 और चांदी 270 रुपये हुई सस्ती

सोना 430 और चांदी 270 रुपये हुई सस्ती

by Bhupendra Sahu

मुंबई । वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ग्राहकी कमजोर होने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 270 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.36 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1776.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.90 प्रतिशत लुढ़ककर 1765.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वहीं, चांदी हाजिर 0.15 प्रतिशत तेज होकर 22.34 डॉलर प्रति औंस बोली गई। मांग कमजोर पडऩे से देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 430 रुपये लुढ़ककर 47443 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 410 रुपये की गिरकर लेकर 47335 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी 270 रुपये उतरकर 61095 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 215 रुपये टूटकर 61395 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More