Home » उर्वशी रौतेला जल्द ही एक्शन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी एक्ट्रेस

उर्वशी रौतेला जल्द ही एक्शन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी एक्ट्रेस

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जल्द ही एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। उर्वशी रौतेला इस समय यूक्रेन में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला एक्शन ड्रामा फिल्म पर काम कर रही हैं जिसमें एक हाई वोल्टेज ड्रामा और एक्शन सीन है। उर्वशी पहले से ही फिट और फाइन है। वह अपने एक्शन स्टंट को करने के लिए फिट और मजबूत होने के लिए अपने शरीर पर कड़ी मेहनत कर रही है।

उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस को अपनी डेली लाइफ से अपडेट रखने की कोशिश करती हैं। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में शूट लोकेशन से एक वीडियो अपलोड किया है। बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपर स्टार उर्वशी रौतेला  एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं और एक ओवरअचीवर, उर्वशी रौतेला आज एक इंटरनेट सनसनी हैं। जैसे ही लॉकडाउन खुला है उर्वशी रौतेला बैक-टू-बैक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस की आने वाली एक्शन फिल्म के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उर्वशी का ये नया अवतार फैंस का खुश भी कर रहा है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More