Home » ‘कोड नेम अब्दुल से काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का कमबैक

‘कोड नेम अब्दुल से काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का कमबैक

by Bhupendra Sahu

काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी पिछले कई सालों से इंडस्ट्री से दूर थीं. चुनिंदा फिल्मों में काम करने के बाद तनीषा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वो धमाकेदार अंदाज में अपने कमबैक के लिए तैयार हैं. तनीषा मुखर्जी की आगामी फिल्म ‘कोड नेम अब्दुलÓ अगले महीने 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हाल ही में तनीषा ने अपनी इस आगामी फिल्म का एक पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया था, जिसमें वह बहुत ही अग्रेसिव और इंटेंस लुक में नजर आईं. इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में तनीषा एक मुस्लिम महिला का किरदार निभा रही हैं. इस पोस्टर पर जो लिखा था, उससे अंदाजा हो रहा है कि तनीषा एक ऐसी मुस्लिम महिला का किरदार निभाने जा रही हैं, जो निडर है और बहुत ही स्ट्रॉन्ग भी है. इस पोस्टर पर लिखा था- एक सिम्पल मिशन. वो भी तब तक वे उससे मिल नहीं लेते.

पोस्टर साझा करते ही तनीषा मुखर्जी के दोस्तों और फैंस के द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लग गया. हर तरफ से तनीषा को उनकी इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं. वहीं, तनीषा को इस तरह के अवतार में देखकर विवान भथेना हैरान रह गए. वो इसलिए क्योंकि तनीषा पहली बार इस तरह का रोल सिल्वर स्क्रीन पर निभाने जा रही हैं. तनीषा की मां तनुजा और बहन काजोल बॉलीवुड की जितनी कामयाब अदाकारा रही हैं, उतनी कामयाबी तनीषा को हाथ नहीं लगी. साल 2003 में श्शज् फिल्म से अपना हिंदी डेब्यू करने वाली तनीषा ने 13 सालों में केवल चुनिंदा फिल्में ही की थीं, जिनमें पॉप कोर्न खाओ मस्त हो जाओ, नील एंड निक्की, सरकार, टैंगो चार्ली, वन टू थ्री और तुम मिलो तो सही जैसी फिल्में शामिल हैं. तनीषा पिछली बार 2016 में आई फिल्म एना में नजर आई थीं. इसके बाद से तनीषा को छोटे पर्दे यानी टीवी शोज में देखा गया, जिनमें बिग बॉस और एंटरटेनमेंट की रात जैसे शो शामिल हैं.

वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 की फाइनलिस्ट भी रही थीं. तनीषा ने टीवी पर्दे से तो लोकप्रियता हासिल की, लेकिन अपनी फिल्मों से वह कोई खास पहचान दर्शकों के बीच नहीं बना पाईं. तनीषा को उम्मीद है कि वह इस बार अपनी आगामी फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगी. वहीं, तनीषा के फिल्म के पोस्टर पर उनके फैंस को भी यही लगता है कि तनीषा इस बार सिनेमाई पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं. हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है. 10 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो रही हैं, तो देखना होगा कि तनीषा इस बार अपना जलवा दिखा पाएंगी या फिर से खाली हाथ लौटेंगी?

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More