Home » बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है एलोवेरा, ऐसे करें इस्तेमाल

बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है एलोवेरा, ऐसे करें इस्तेमाल

by Bhupendra Sahu

एलोवेरा एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है, जिसके सटीक फायदों से भले ही आप परिचित न हो, लेकिन ये जरूर जानते होंगे कि यह शरीर और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, क्या आप यह जानते हैं कि एलोवेरा बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं कि एलोवेरा को किन तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से स्कैल्प और बालों को पोषण मिल सकता है।

शैंपू की तरह करें इस्तेमाल
अगर अचानक से आपका शैंपू खत्म हो जाता है तो आप एलोवेरा से अपना सिर धो सकते हैं। इसके लिए पहले एलोवेरा की एक-दो पत्तियां तोड़कर एक कटोरी में इनका जेल निकाल लें। अब इस जेल को थोड़े से पानी में मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें। इसके बाद सिर को पानी से धो लें। इसे सिर में लगाने से बालों में चमक आती है और बेजान और रूखे बाल मुलायम होते हैं।

कंडीशनर के तौर पर करें इस्तेमाल
इसके लिए सबसे पहले एक मध्यम आकार की कटोरी में दो या तीन एलोवेरा की पत्ती का जेल निकाल लें। अब कटोरी में एक बड़ी चम्मच शहद और दो बड़ी चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें, फिर इस मिश्रण को सिर पर लगाकर शावर कैप पहनने के आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद जब यह मिश्रण बालों से पूरी तरह निकल जाए तो सिर को तौलिये से लपेट लें।

डैंड्रफ का देसी इलाज है एलोवेरा
अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो इसे दूर करने में भी एलोवेरा काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में बालों की लंबाई के अनुसार एलोवेरा जेल लेकर इसमें नींबू के रस या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को स्कैल्प में लगाएं और हल्के हाथों से 8 से 10 मिनट तक मसाज करें। अंत में सिर को पानी से धो लें।

बालों को पोषित करने का काम कर सकता है एलोवेरा का हेयर मास्क
एलोवेरा के हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों को पोषित करने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आपके बाल तैलीय प्रकार के हैं तो एलोवेरा जेल के साथ दही को मिलाकर इसे सिर पर अच्छे से लगाएं और लगभग 30 से 40 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें। वहीं, अगर आपके बाल रूखे प्रकार के हैं तो एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का हेयर मास्क बनाकर उसका इस्तेमाल करें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More