Home » भारत जूनियर विश्व कप हॉकी के सेमीफाइनल में

भारत जूनियर विश्व कप हॉकी के सेमीफाइनल में

by Bhupendra Sahu

भुवनेश्वर । गत चैंपियन भारत ने बेल्जियम की कड़ी चुनौती पर 1-0 से काबू करते हुए जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहला चर्टर गोलरहित रहने के बाद मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल शारदानंद तिवारी ने 21वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया और इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।

मुकाबला काफी कड़ा रहा और दोनों टीमों ने जीत हासिल करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर झोंक दिया। मैच में संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे चर्टर के गोल को छोड़कर दोनों टीमें बाकी तीन चर्टर में कोई गोल नहीं कर सकीं।

भारत का सेमीफाइनल में तीन दिसम्बर को जर्मनी के साथ मुकाबला होगा जिसने एक अन्य चर्टरफाइनल में स्पिन के खिलाफ निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से जीत हासिल की। तीन दिसम्बर को ही पहला सेमीफाइनल फ्ऱांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। फ्ऱांस ने चर्टरफाइनल में मलेशिया को 4-0 से और अर्जेंटीना ने हॉलैंड को 2-1 से पराजित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More