Home » केएल राहुल के रिलीज होने पर बढ़ा विवाद, पंजाब किंग्स ने लगाया बड़ा आरोप

केएल राहुल के रिलीज होने पर बढ़ा विवाद, पंजाब किंग्स ने लगाया बड़ा आरोप

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने नाराजगी जताई है कि बतौर कप्तान पिछले दो सीजन में पूरी आजादी मिलने के बावजूद केएल राहुल टीम को छोड़ रहे हैं। टीम ने यह भी कहा कि अगर नई टीमों ने उनसे संपर्क किया है तो यह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। राहुल को 2020 सीजन की शुरुआत में आर अश्विन की जगह कप्तान बनाया गया था। उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। अब खबरें हैं कि वह लखनऊ टीम से जुडऩे जा रहे हैं।

पंजाब टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने पीटीआई से कहा, ‘हम चाहते थे कि राहुल टीम में रहें, लेकिन वह नीलामी में वापिस जाना चाहते हैं। यदि दूसरी टीमों ने इससे पहले उनसे संपर्क किया है तो यह गलत है। लखनऊ से जुडऩे की राहुल को पेशकश मिलने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा, ‘Óमैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा नहीं है, क्योंकि यह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के खिलाफ होगा।

बता दें कि 2010 में रविंद्र जडेजा को इसी वजह से एक साल का निलंबन झेलना पड़ा था जो राजस्थान रॉयल्स द्वारा छोड़े जाने से पहले ही दूसरी टीमों से बातचीत कर रहे थे। नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को मंगलवार को रिलीज किए गए खिलाडिय़ों में से तीन चुनने के लिए 25 दिसंबर तक का समय है। राहुल के अलावा अश्विन, हार्दिक पंड्या, राशिद खान और युजवेंद्र चहल भी इनमें शामिल हैं। पंजाब अगली नीलामी से पहले अश्विन को वापिस लेने का इच्छुक है। पंजाब ने सिर्फ मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है और उसके पास 72 करोड़ रुपये का पर्स है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More