Home » शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । शेयर बाजार आज कारोबार की शुर्आत हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 96 अंक ऊपर 57781 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16 अंकों के फायदे के साथ 17183 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214 अंकों की बढ़त के साथ 57899 के स्तर पर था, जबकि निफ्टी 65 अंक ऊपर 17,232 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, पावरग्रिड, एचडीएफसी और बीपीसीएल के स्टॉक थे तो ढलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटर, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख स्टॉक थे।

शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 620 अंक उछलकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 619.92 यानी 1.09 प्रतिशत उछलकर 57,684.79 अंक पर बंद हुआ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More