Home » भूमि पेडनेकर ने साड़ी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, तस्वीरें फैंस को बना रहीं हैं दीवाना

भूमि पेडनेकर ने साड़ी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, तस्वीरें फैंस को बना रहीं हैं दीवाना

by Bhupendra Sahu

भूमि पेडनेकर के करियर का ग्राफ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ऊपर गया है. बॉलीवुड में अभी तक उन्होंने जितनी फिल्में की हैं उनमें से अधिकतर कामयाब रही हैं. साल 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से शुरुआत करने वाली भूमि ने तब से लेकर अभी तक काफी अवतार बदले हैं. कभी उन्होंने अपना वजन बहुत ज्यादा बढ़ा लिया तो कभी बिलकुल स्लिम ट्रिम हो गईं. कभी वो बिलकुल देसी अंदाज में नजर आईं तो कभी बॉलीवुड की बोल्ड बाला बन गईं. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोनचिरैया में गांव की देसी औरत का रोल कर चुकी भूमि साड़ी पहने और सिर पर पल्लू लिए नजर आई थीं. लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोशूट में उनका अंदाज बिलकुल जुदा है.

भूमि पेडनेकर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह दुपट्टा गिराकर अपनी डिजाइनर चोली फ्लॉन्ट कर रही हैं. भूमि पेडनेकर ने डीप नेक चोली पहनी है और उनका शिमरिंग लहंगा पहना हुआ है और दुपट्टा नीचे गिराकर वह बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं. फैंस को भूमि पेडनेकर की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और कुछ ही देर में ढाई लाख से ज्यादा यूजर्स ने इन तस्वीरों को लाइक और शेयर किया है. कॉमेंट सेक्शन में लोग भूमि पेडनेकर की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं. गले में भूमि ने खूबसूरत चोकर पहना है और कानों में डिजाइनर इयररिंग्स पहनी हुई हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही भूमि पेडनेकर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने बधाई दो, गोविंदा नाम मेरा और रक्षा बंधन जैसी फिल्मों में काम किया है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More