भिलाई। साइंस कॉलेज एनएसयूआई के अध्यक्ष आदित्य नारंग के नेतृत्व में साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य महोदय को समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को आई.डी उपलब्ध कराई जाए।
छात्रवृत्ति की दिनांक को आगे बढ़ाया जाए, नामांकन फॉर्म की तिथि को आगे बढ़ाया जाए, गल्र्स कॉमन रूम एवं बॉयस कॉमन रुम की साफ सफाई एवं बिजली की मरम्मत की जाए, प्रध्यापकों की जो रिक्त सीटें हैं उसकी सूची बनाकर शासन को अवगत कराएं जिससे अध्ययन कार्य सुचारू रूप से जारी किया जा सके, कॉलेज में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है जिसकी निराकरण के लिए उचित कार्रवाई की जाए।
सन 2019-2020 से 2020- 21 के नियमित छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई इस विषय को लेकर शासन को पत्र व्यवहार करें, ज्ञापन सौंपने वालों छात्र नेता साहिल विश्वकर्मा, मुरली डड़सेना, लाकेश सिन्हा, लालिमा देवांगन, वर्षा गोस्वामी, पूर्णिमा निर्मलकर, प्रियंका कुशवाहा, एम.डी आलिम, राहुल सिंह, अरविंद सोनी, दुर्गेश्वरी साहू, के. स्वाति, रिजा सुल्तान, आदर्श पांडे, रंजन, रुपेश यादव, आदर्श मेश्राम आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।