Home » अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं, 618 विकेट होते ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा : अश्विन

अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं, 618 विकेट होते ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा : अश्विन

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-3 में जगह बना ली है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने कुल छह विकेट लिए और 80वें टेस्ट में 417 विकेट का आंकड़ा पार कर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने इस मैच को खास बताया और बताया कि इसी मैदान पर उन्होंने अपने 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा भी छुआ था। इन सब के बीच अश्विन का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है,

जिसमें उन्होंने कहा था कि 618 टेस्ट विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।भारत की ओर से अनिल कुंबले ने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं और उनसे आगे इस लिस्ट में और कोई नहीं है। 2017 में गल्फ न्यूज से अश्विन ने कहा था, मैं अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं और उन्होंने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं और अगर मैं 618 टेस्ट विकेट तक पहुंच जाता हूं तो मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगा। और अगर मैं 618 विकेट तक पहुंच गया, तो यह मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। 434 टेस्ट विकेट के साथ कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान देते हैं। अश्विन ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया को जबर्दस्त वापसी दिलाई थी। कानपुर टेस्ट में आखिरी करीब 50 गेंदों पर टीम इंडिया को एक विकेट की जरूरत थी, लेकिन रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मिलकर कीवी टीम के लिए यह मैच ड्रॉ करा लिया। सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More