वृंदावन गौठान का निरीक्षण  गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव ने कहा कि अंजोरा गौठान ने अपनी मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। शासन द्वारा आने वाले समय में गौठान में गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री एसके ओझा ने आदर्श वृंदावन गौठान अंजोरा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान गौठान समिति के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य भी उपस्थित थीं।