Home » कांग्रेस को मिला झटका, विधायक अदिति सिंह भाजपा में हुई शामिल

कांग्रेस को मिला झटका, विधायक अदिति सिंह भाजपा में हुई शामिल

by Bhupendra Sahu

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की रायबरेली सदर सीट से असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक वंदना सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में अदिति और वंदना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अदिति रायबरेली सदर सीट से और वंदना आजमगढ़ की सगड़ी सीट से विधायक हैं। सिंह ने कहा कि दोनों मौजूदा विधायक अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं और इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More