Home » देश में हारने के कगार पर है कोरोना संक्रमण

देश में हारने के कगार पर है कोरोना संक्रमण

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश कोरोना संक्रमण की जंग जीतने की राह पर नजर आने लगा। पिछले एक दिन में नए मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली और वहीं उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या में भी रिकार्ड कमी आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 543 दिनों बाद देश में कोरोना के दैनिक मामलों में सबसे सबसे कम संख्या देखी गई है। यानि इससे पहले यह संख्या पिछले डेढ़ साल पहले दर्ज की गई थी। मसलन देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आए हैं। इस नए आंकड़े के बाद भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई है। वहीं कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से 236 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई है। देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और लगातार 149 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

अस्पतालों में ईलाज करा रहे कोरोना मरीजों की संख्या भी घटकर 1,13,584 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,859 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
ऐसे चला कोरोना चक्र
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More