Home » देश की जनता पीएम की बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं : राहुल गांधी

देश की जनता पीएम की बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं : राहुल गांधी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि जो लोग अतीत में झूठी बयानबाजी झेल चुके हैं, वे कृषि कानूनों को निरस्त करने के प्रधानमंत्री के शब्दों पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। बीते शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि दूसरी ओर अभी भी किसानों ने अपना आंदोलन वापस नहीं लिया है

इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, झूठे जुमले झेल चुकी जनता पीएम की बातों पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। किसान सत्याग्रह जारी है। गौरतलब है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान पिछले एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संघों ने कहा है कि जब तक संसद द्वारा तीन केंद्रीय कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता है और एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कानून नहीं लाया जाता है, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More