Home » हॉलीवुड प्रोजेक्ट में जल्द नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी

हॉलीवुड प्रोजेक्ट में जल्द नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड के कई कलाकार हॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके हैं। आमतौर पर इंडस्ट्री के सभी कलाकारों का सपना होता है कि वे हॉलीवुड के जरिए अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाएं। इस कड़ी में दिग्गज अभिनेता इमरान हाशमी का नाम भी जुड़ गया है। इमरान की हालिया रिलीज हुई फिल्म डिब्बुक को फैंस हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की तरह मान रहे हैं। खबरों की मानें तो इमरान को हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है।
रिपोर्ट की मानें तो इमरान आने वाले दिनों में एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि इमरान को एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स अभिनेता से बातचीत में लगे हैं। उन्होंने कहा, हां, मैं हॉलीवुड में अवसर तलाश रहा हूं, लेकिन मैं इसे गुप्त रखना चाहता हूं। इमरान ने आगे कहा कि सही समय आने पर वह सबकुछ बता देंगे। इमरान को खुशी है कि उनके प्रशंसकों ने उनकी फिल्म डिब्बुक की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से की है। इमरान के प्रशंसकों का मानना है कि यह फिल्म केवल सुपरनैचुरल ही नहीं है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर कहानी बुनी गई है। फैंस की मानें तो किसी हिन्दी फिल्म में पहली बार यहूदियों के पौराणिक कथाओं पर प्रकाश डाला गया है।

ऐसी चर्चा है कि डिब्बुक के हॉलीवुड फिल्मों से तुलना के कारण ही उन्हें इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म इजरा की हिन्दी रीमेक है। इजरा एक सुपरनैचुरल फिल्म है, जिसका निर्देशन साउथ डायरेक्टर जया कृष्णन ने किया था। फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रिया आनंद ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

इमरान संजय गुप्ता के निर्देशन वाली हाल में रिलीज हुई फिल्म मुंबई सागा में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी दिखे थे। वह आगामी फिल्म फादर्स डे में भी नजर आने वाले हैं। वह सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रही हैं। वह बलविंदर सिंह जंजुआ की फिल्म सब फर्स्ट क्लास है में नजर आ सकते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More