Home » शीर्ष पांच में शामिल हो सकता है भोपाल

शीर्ष पांच में शामिल हो सकता है भोपाल

by Bhupendra Sahu

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 का परिणाम 20 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किया जाएगा। इस बार भोपाल के शीर्ष पांच स्वच्छ शहर में शामिल होने का तमगा मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्वच्छता रैंकिंग में हरबार भानपुर खंती के कारण भोपाल के नंबर कटते थे। इस बार भानपुर खंती को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। खंती के पास आ रही दुर्गंध खत्म हो गई है और अब यहां 16 एकड़ पर पार्क विकसित कर दिया गया है। वहीं, पूरे क्षेत्र को खूबसूरत टीले में बदल दिया गया है।

वहीं, 21 एकड़ जमीन खाली कर यहां हाउसिंग फार आल के प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। इधर, आदमपुर छावनी लैंडफिल साइट में भी लाखों मीट्रिक टन डंप कचरे के पहाड़ को खत्म कर दिया गया है। इस तरह भानपुर खंती और आदमपुर छावनी इस बार स्वच्छता रैकिंग में बढ़त दिलाएगा। इसके अलावा गार्वेज फ्री सिटी (जीएफसी) के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और कचरा सेग्रीगेशन में हर साल के मुकाबले इस बार अधिक बेहतर तरीके से कार्य किया गया है। निगम का पूरा फोकस कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन में रहा है। नालों में खेला क्रिकेट और बैडमिंटन : साफ-सफाई के मामले में नगर निगम भोपाल नावाचारों के लिए माना जाता है।

ऐसे में स्वच्छता सर्वे 2021 के तहत नगर निगम ने शहर के 42 नालों की सफाई के बाद कुछ नालों पर बैडमिंटन व बालीवॉल खेलने की शुरुआत की। साथ ही आदमपुरछावनी की पांच एकड़ लैंडफिल साइट का समतलीकरण करने के बाद यहां क्रिकेट मैच खेला गया। इन दोनों नवाचारों ने खूब वाहवाही लूटी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More