Home » सोना 250 और चांदी 450 रुपये हुई महंगी

सोना 250 और चांदी 450 रुपये हुई महंगी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में जारी तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 450 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 1863.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.70 प्रतिशत चढ़कर 1866.60 डॉलर प्रति औंस रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.01 प्रतिशत की छलांग लगाकर 25.05 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

विदेशी बाजार में जारी तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 250 रुपये महंगा होकर 49279 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 200 रुपये चढ़कर 49230 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही चांदी 450 रुपये की चमक के साथ 66683 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 435 रुपये उछलकर 66798 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More