Home » अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स का ट्रेलर रिलीज

अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स का ट्रेलर रिलीज

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री लारा दत्ता पिछले काफी समय से अपनी नई वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। लंबे समय से यह वेब सीरीज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब एक बार फिर यह सुर्खियों में है, क्योंकि इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी है। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो यह समझता है कि परिवार में एक-दूसरे से हर एक टॉपिक पर बात करनी चाहिए। इसमें लारा 39 साल की वसुधा नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो सिंगल मदर है और अपनी जिंदगी में काफी अकेली है, लेकिन वसुधा का भाई प्रतीक बब्बर उर्फ अखिल उसकी जिंदगी में नए रंग लेकर आता है।

ट्रेलर की शुरुआत वसुधा (लारा) की डेटिंग प्रोफाइल से होती है, जो अपने लिए एक पार्टनर की तलाश में है। अखिल अपनी बहन की प्रोफाइल बनाने की जिम्मेदारी लेता है। वह खुद को डेटिंग गेम्स और रिलेशनशिप का माहिर खिलाड़ी समझता है। वसुधा की बेटी डेटिंग के मामले में अनुभवी है, जो अपनी मां के सामने किसी भी लड़के के साथ रोमांस करना गलत नहीं मानती। ये तीनों अपनी-अपनी लव लाइफ को लेकर अलग-अलग परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। निर्देशक कुणाल कोहली ने कहा, इस बात पर जोर देना जरूरी है कि परिवार हर तरह के होते हैं, जैसे हर तरह के रिश्ते होते हैं। हम अक्सर अपने माता-पिता से विभिन्न मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। उन्होंने कहा, इस सीरीज में परिवार के सदस्य हर चीज के बारे में बात करते हैं और सच कहूं तो ये एक ईमानदर और मॉडर्न फैमिली है, जो ब्रेकफास्ट टेबल पर रोजमर्रा से लेकर सेक्स जैसे मुद्दों पर बात करती है।

हिक्कप्स और हुकअप्स का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। यह सीरीज लॉयंसगेट प्ले पर रिलीज होगी। इसमें लारा और प्रतीक बब्बर के अलावा दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, मीरा चोपड़ा और अयन जोया भी हैं। यह 26 नवंबर को रिलीज होगी। लारा वेब सीरीज हंड्रेड में भी काम कर चुकी हैं। पिछली बार उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में देखा गया था। इसमें लारा काफी हद तक इंदिरा गांधी जैसी ही लगीं। उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री की भूमिका अच्छे से निभाई। अपने हाव भाव और अभिनय से वह दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं। लारा ने 2003 में अक्षय के साथ फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More