Home » खिलाडिय़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया : लैंगर

खिलाडिय़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया : लैंगर

by Bhupendra Sahu

दुबई । पहली बार टी 20 विश्व कप की चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने फ़ाइनल के बाद कहा कि मैं जानता हूं कि इस वक़्त सभी कप्तान या कोच यही कहते कि ये शानदार लम्हा है लेकिन मैं सच बता रहा हूं इन खिलाडिय़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया है और हमने बहुत मज़ा किया। यही हमारी क़ामयाबी की सबसे बड़ी कुंजी है। ज़म्पा और हेज़लवुड ने जैसा प्रदर्शन किया है वह बेहद ख़ास है।

फ़ाइनल में 16 रन पर तीन विकेट लेने वाले जोश हेज़लवुड ने कहा,केन ने जो पारी खेली वह बेहद ख़ास थी और जिस चीज़ के लिए वह जाने जाते हैं उन्होंने ठीक वही किया लेकिन हमारे लिए अच्छा रहा कि इसके बाद भी जीत हमारे पक्ष में आई। एडम ज़म्पा ने कहा,यहां कि पिचों पर ज़्यादा उछाल नहीं थी और सूखी पिचें थीं, मेरी कोशिश थी कि अपनी प्रतिभा के अनुरुप इसका फ़ायदा उठाऊं और मैंने वही किया। ख़ासतौर से सभी सपोर्ट स्टाफ़ के साथ-साथ उन्हें भी इसका श्रेय जाता है जो कठिन हालातों में और बायो-बबल के दौरान भी टीम के साथ खड़े थे।

पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी बहुत ज़्यादा ख़ुश हैं और कह रहे हैं कि हमारे कंधों पर नई गेंद की जि़म्मेदारी ज़रूर थी लेकिन यहां कि पिचों पर एडम ज़ैम्पा ने कमाल का प्रदर्शन किया और बेहद अहम भूमिका इस जीत में निभाई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More